फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंदिर और शहीद स्मारक के पीछे डंपिंग जोन बनाने का विरोध

Tue, 04 Aug 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
खटीमा। मुख्य बाजार स्थित शनि मंदिर और शहीद स्मारक स्थल के पीछे नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए डंपिंग जोन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सोमवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डंपिंग जोन को सात से 10 दिन के भीतर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर शांतिपूर्ण जनआंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शनि मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है जबकि शहीद स्मारक उत्तराखंड आंदोलन के अमर शहीदों की स्मृति में बनाया गया है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों के पीछे कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने से बाजार क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण फैल रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने डंपिंग जोन को धार्मिक आस्था, शहीदों के सम्मान और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि सात से 10 दिनों के भीतर डंपिंग जोन स्थानांतरित नहीं किया गया तो कांग्रेस जनभावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन दिन बाद कांग्रेस पूरे खटीमा शहर में इस जनहित के मुद्दे को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। अभियान के माध्यम से आम जनता का समर्थन जुटाकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में उमेश सिंह राठौर, नासिर खान, रेहान अंसारी, नरेंद्र आर्य, विनोद चंद, सतपाल राणा, नीरज कन्याल, अमन अरोड़ा, जरीफ, गुफरान, ताहिर, फईम, इमरान, भूपेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें