फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी चीनीमिल से सेंटर हटाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। छह गांवों के किसानों ने बहेड़ी चीनी मिल को आवंटित पंडरी (अ) सेंटर को बाजपुर को आवंटित किए जाने का विरोध किया। उन्होंने गन्ना सोसायटी पर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया और गन्ना आयुक्त काशीपुर को पत्र भेजकर पहले की तरह बहेड़ी चीनी मिल को ही सेंटर आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के गेट पर ग्राम लौका, गोठा, पंडरी, नकटपुरा और नकहा समेत छह गांवों के किसानों ने सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने कहा कि वह दो साल से पंडरी (अ) सेंटर पर गन्ना तुलवाते आ रहे हैं। जो बहेड़ी चीनी मिल को आवंटित है। आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए इस केंद्र को बाजपुर चीनी मिल को आवंटित कराने की कोशिश करा रहे हैं। किसानों ने बताया कि वह इस मामले में राज्यपाल को भी ज्ञापन दे चुके हैं। वहां पर कांग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह, बीडीसी सदस्य मृदुल त्रिपाठी, अनिरुद्ध राय, बलविंदर सिंह परदेशी, सतवंत सिंह बागी, करमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, राजपाल सिंह, दिलबाग सिंह, मेजर सिंह, मनजीत सिंह, शिवशंकर यादव, हरि शंकर, मीरा देवी, गुरुबख्श सिंह, सोनाराम, बलविंदर कौर, इकबाल सिंह, गौरी शंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें