फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर नकारात्मक राजनीति कर रहा विपक्ष: बहुगुणा 17-36-47

विज्ञापन
सितारगंज में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश की अंतरराष्ट्रीय छवि शक्तिशाली बनी है। जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान और आतंकवाद पर पूरी दुनिया मोदी के साथ खड़ी है लेकिन विपक्षी नकारात्मक राजनीति कर जनता को गुमराह कर रहा है। सीएए यहां के अल्पसंख्यकों से संबंधित नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड के ऊर्जा प्रदेश न बनने और उच्च शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।
विज्ञापन

रविवार को विधायक सौरभ बहुगुणा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) को लेकर होने वाला विपक्ष का विरोध निराधार है। कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश की कल्पना लेकर बना था। जल विद्युत परियोजनाएं चलाने का प्रयास किया। इससे बिजली पैदा कर राज्य की आय बढ़ती लेकिन पर्यावरण मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की वजह से परियोजना पर रोक लग गई। हिमाचल प्रदेश तो बिजली बेच रहा है लेकिन उत्तराखंड को खरीदनी पड़ रही है। राज्य के विकास का दूसरा मानक पर्यटन था। ऊर्जा और पर्यटन की स्थिति बेहतर न होने के बाद भी भाजपा सरकार ने तीन सालों में ऐतिहासिक विकास किए।
पूर्व सीएम ने कहा कि उच्च शिक्षा में राज्य आगे नहीं आ पा रहा है। शिक्षकों को शिक्षित किया जाए। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सड़क, पानी और अस्पताल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पर्यटन को और बढ़ावा देना चाहिए। दो साल में भाजपा के घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, पूरे होंगे। विधायक सौरभ बहुगुणा ने विकास में सहयोग पर सीएम रावत का आभार जताया। वहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, लक्खा सिंह, विपिन मित्तल, बॉबी भट्ट, आकाश अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें