फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक स्वार्थों के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहा विपक्ष

विज्ञापन
गदरपुर में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। इससे किसानों को पिछले कई दशकों से कृषि क्षेत्र में चली आ रही गुलामी जैसे हालातों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने विपक्ष और वामपंथी संगठनों पर राजनीतिक स्वार्थों के लिए किसानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा कि कृषि कानूनों में किसान हित को ध्यान में रखा गया है। इसके तहत कांट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को फसल बर्बाद होने की स्थिति में भी नुकसान नहीं होगा। उन्हें पूरी फसल का पैसा मिलेगा। इससे कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई किसान आत्महत्या की घटनाएं भी थमेंगी।
उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी संगठन मिलकर किसानों को गुमराह कर सरकार के खिलाफ उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश में सबसे अधिक छोटे और मझोले किसान हैं। सभी किसान कृषि कानून का समर्थन कर रहे हैं लेकिन किसान आंदोलन के सहारे विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

किसान आंदोलनों के दौरान मंचों पर विपक्ष के लोग नजर आ रहे हैं। पांडेय ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कृषि कानून को बारीकी से पढ़े जाने की जरूरत है। इससे पता चल जाएगा कि यह कानून पूरी तरह किसान हित में है। साथ ही उन्होंने सोमवार को डीएम के किसानों का ज्ञापन लेने के लिए न पहुंचने और ज्ञापन फाड़ने की घटना का भी संज्ञान लिया। वहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, मेयर रामपाल सिंह, अनादि रंजन मंडल, ईश्वरी प्रसाद राठौर आदि थे।
कांग्रेसियों ने फूंका शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला
गदरपुर/दिनेशपुर। कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों को दिल्ली लेकर जाने के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को कांग्रेसियों ने घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने इसे किसानों का विरोध करार देते हुए कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। मंगलवार को किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर स्थित हजारीलाल पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि जिस किसान और जनता के सहयोग से अरविंद पांडेय विधायक बनकर कैबिनेट मंत्री बने हैं, उन्हीं लोगों के आंदोलन को मंत्री गलत ठहरा रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव इंद्रपाल सिंह संधू, प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, संजीव अरोरा, राजेश बाबा, अजय गाबा, किशोर सामंत, हिमांशु दानू, नरेंद्र बिष्ट, ताहिर हुसैन, राजू बठला, मिक्की भगत, हरिश बाबा, सलमान, विपिन बठला, कपिल छाबड़ा, रिंकू सैनी आदि थे।
इधर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय के पास एकत्र कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री पांडेय का पुतला फूंका। वहां पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, वरुण कपूर, मोहनीश चौधरी, मोहम्मद आलम, टेक चंद कंबोज, मंगत बत्रा, नितिन छाबड़ा, सुनबर अली आदि थे।
उधर, दिनेशपुर में भी नाराज किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर मुख्य चौराहे पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को गुमराह करके दिल्ली ले जाया गया था। जो किसान शिक्षा मंत्री के साथ दिल्ली गए थे, उन्हें गुरुद्वारा परिसर में आकर माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ संगत की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
वहां डॉ. कुलवंत सिंह विर्क, हरमीत सिंह संधू, कुलविंदर सिंह ढिल्लो, गुरमुख सिंह विर्क, गुरपेज सिंह, गगनदीप सिंह, लाडी चीमा, निशान सिंह, बाबा गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें