फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर बाइक लादकर जताया विरोध

Mon, 18 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। उन्होंने बैलगाड़ी पर बाइक लादकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों और बिल्डरों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रम्पुरा में दुर्गा मंदिर चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढोत्तरी का विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि कर रही है, जिससे आम लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में हमेश अंतर रहा है। भाजपा के पास विकास की कोई सोच नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। महंगाई कम करने के नाम पर पेट्रोल व डीजल के दाम में मई माह में दो बार वृद्धि की गई। कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का शासनकाल बेहद ही निराशाजनक रहा है। बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने मेें नाकाम रहे हैं।  इस मौके पर नगर अध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश वर्मा, रितेश सक्सेना, संजय कोली, बिरमा कोली, कोमिलराम, मुकेश कोली, हिम्मराम, सरोजरानी, सियाराम, गीता, नत्थूलाल कोली, वीरेंद्र कोली, बृजपाल, रजत ढाली, रमेश कोली, राहुल कोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें