जसपुर में मिसाइलों को नष्ट करने के बाद उठता धुंआ।
- फोटो : amar ujala
ऑपरेशन 555 पतरामपुर के तीसरे दिन बाराबंकी मध्य कमान से आई सेना की काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट (सीईडीयू) ने मीडियम वर्ग के 30 और मोर्टार सेल (मिसाइलें) नष्ट किए। इसके लिए सेना ने फायर पिट से कुल पांच धमाके किए। छोटे-बड़े बचे 305 मोर्टार सेल (मिसाइलें) अब भी सेना के लिए चुनौती बने हैं। 220 मोर्टार सेल (मिसाइलें) बीते शुक्रवार को नष्ट किए जा चुके हैं।
शनिवार को कर्नल विनय बहल ने ऑपरेशन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस आपरेशन में लगे सैन्यकर्मियों को टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर, पतरामपुर चौकी के पीछे जमीन खोदकर दबी मोर्टार सेल (मिसाइलों) को ऑपरेशन स्थल फीका नदी तक ले जाने का सिलसिला जारी है।
कैप्टन विकास मलिक के मुताबिक बिना किसी बाधा के ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन अभी कुछ और दिन चलेगा। शेष 305 मिसाइलों में से 65 बड़ी मिसाइलें नष्ट करना उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगा। इसके लिए पहले डेमो किया जाएगा। ब्यूरो