रुद्रपुर स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि ईई मृदुला सिंह व अन्य।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला स्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरीश पंवार हाईस्कूल की टीम ने काशीपुर की गुरुनानक एकेडमी को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी जीती।
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का समापन बुधवार को पेयजल निगम की ईई मृदुला सिंह ने किया। इसका संचालन मो. सलीम, सतनाम बाला ने किया। इसके बाद गुरुनानक एकेडमी और हिमालयन एकेडमी के मध्य मैच खेला गया। इसमें गुरुनानक एकेडमी ने हिमालयन की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेले गए मैच का फाइनल मुकाबला हरीश पंवार हाईस्कूल और गुरुनानक एकेडमी के बीच खेला गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने बताया कि अब स्टेडियम में चार से नौ नवंबर तक राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी जिलों की टीमों को बुलाया गया है। इस दौरान वरुण बेलवाल, सुरेश बिष्ट, रघुवीर सिंह, मोहित, हरीश, कैलाश सिंह, अनिल कुमार, मनोज सिंह, सुधा जोशी, प्रेमा, ममता बोहरा, नीतीश कुमार नवनीत राय आदि थे।