रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू के बीच रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण अभियान जारी रखा। लेकिन कोविड कर्फ्यू के चलते केंद्रों तक वैक्सीन लगवाने के लिए सिर्फ 923 लोग ही पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में टीकाकरण हुआ था, लेकिन केंद्रों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम लोग पहुंचे। 660 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई और 263 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
कोरोना ड्यूटी को लेकर जिला अस्पताल
रुद्रपुर। कोरोना ड्यूटी को लेकर जिला अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व डॉक्टरों की बैठक हुई। जिसमें ड्यूटी रोस्टर को लेकर सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल और नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने डॉक्टरों व स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। वहां पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. गौरव अग्रवाल आदि थे।