फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 1068 युवाओं को लगी वैक्सीन, 45 प्लस निराश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सैकड़ों लोगों को बृहस्पतिवार को भी टीकाकरण केंद्रों से लौटना पड़ा। वहीं, 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए करीब नौ हजार वैक्सीन उपलब्ध होने के बावजूद सिर्फ 1,068 को ही वैक्सीन लग सकी।
विज्ञापन

जिले में सात टीकाकरण केंद्रों पर ही युवाओं का टीकाकरण हुआ। युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण सभी को वैक्सीन नहीं लग सकी। युवाओं का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के पास अभी भी जिले में कोवाक्सीन की करीब नौ हजार डोज उपलब्ध हैं। इसके बावजूद युवाओं को बेहद धीमी गति से वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले में टीकाकरण अभियान दोबारा ठप न हो जाए, इस डर से थोड़ी-थोड़ी संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं।
इधर, 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को जिले में सिर्फ रुद्रपुर और गदरपुर में ही टीके लगवाए गए। गदरपुर में कुल 27 और रुद्रपुर में 103 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। सैकड़ों लोगों को बगैर वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा। इस संबंध में टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुक्रवार शाम 12 हजार डोज पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें