फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर निगम में जल्द शुरू होगी शहर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नॉन स्मार्ट सिटी काशीपुर में पहला कूड़ा निस्तारण मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम नगर निगम परिसर में बनाया जा रहा है। कंट्रोल रूम अगले दो-तीन महीने में काम शुरू कर देगा। यहां से 24 घंटे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा प्वाइंट पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग का निर्णय लिया है। शहर के प्रत्येक घर, खाली प्लॉट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर आरएफआईडी चिप लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा और रीडर कूड़ा कलेक्शन वाहन पर लगेगा। मेयर दीपक बाली ने बताया कि नॉन स्मार्ट सिटी का यह पहला कंट्रोल रूम होगा।
उन्होंने बताया कि जिस भी भवन, खाली प्लॉट व व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पास यह वाहन जाएगा, रीडर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देगा। चिप और रीडर में भवन स्वामी का मोबाइल नंबर, नाम व पता टैग नंबर होगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से यह पता चल जाएगा कि वाहन कहां और किस समय पहुंचा। मेयर ने बताया कि शहर में लगभग 54,000 भवन और प्लॉट के अलावा 11 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि बहुत जल्द शहर में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से अटैच किया जाएगा और 24 घंटे शहर में स्वच्छता पर निगरानी की जाएगी। जो भी व्यक्ति सड़क या नाली में कूड़ा फेंकते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें