फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेगा एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के संकट के दौर में जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संस्थान ने जिला प्रशासन को 49 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर देने के बाद जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि मंजूर करने के साथ ही कार्यदायी कंपनी को काम सौंप दिया है। संस्थान की ओर से खटीमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 400 एलपीएम का प्लांट लगाने की कसरत की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। तीमारदारों को मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए जूझना पड़ रहा है। जिले में ऑक्सीजन के संकट को प्रशासन नकार रहा है। मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता कम होने की वजह से केवल 50 बेडों में भर्ती मरीजों को पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।
इसके अलावा अन्य बेडों में सिलिंडर से मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही है लेकिन अब बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान ने बड़ी पहल की है। संस्थान ने प्लांट के लिए धनराशि मंजूर करने के साथ ही पुणे की हेल्थ केयर कंपनी को काम भी सौंप दिया है। यह कंपनी खटीमा में भी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करेगी। संस्थान की ओर से रुद्रपुर और खटीमा के अलावा राजस्थान के सीकर कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी दी गई है। ये प्लांट स्थापित होने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होगी।
विज्ञापन

जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान ने जिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए संबंधित कंपनी को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। प्लांट स्थापित करने के लिए एक महीने का समय मांगा गया है लेकिन कम समय में तेजी से प्लांट लगाने का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के पर्यवेक्षण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिल गुप्ता और खटीमा के लिए ऊर्जा निगम के इंजीनियर दीपक सैनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रंजना राजगुरू, डीएम।
मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर बेड बढ़ाने की मांग
रुद्रपुर। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम तीरथ सिंह रावत से फोन पर वार्ता कर पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में वेंटिलेटर बढ़ाने एवं ऑनलाइन आवेदन किए गए राशन कार्डधारकों को ऑफलाइन ही राशन देने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें