फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन टीम ने पकड़ा 15 फिट लंबा अजगर

Tue, 02 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर में अजगर पकड़ते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को पूर्व दर्जामंत्री हरेंद्र सिंह लाडी के फार्म हाउस पर अजगर घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पीपल पड़ाव रेंज वन विभाग की टीम ने अजगर को बमुश्किल पकड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने बताया कि अजगर मादा है और उसकी लंबाई 15 फीट है।

अजगर ने किसी जानवर को शिकार बनाया है जिस कारण वह रेंग नहीं पा रहा है। फार्म हाउस में अजगर को देखने वालों की भीड़ लग गई। मौके हरवंत सिंह ढिल्लो, गुरमीत सिंह, कपिल, हैप्पी, अमित जोशी, टीडी सेमवाल सेमवाल, वीरपाल आदि थे।
विज्ञापन




बाजपुर। पीपलपड़ाप वन क्षेत्र प्लॉट नंबर एक में सोमवार को शाम अजगर के किसी जंगली जानवर को निवाला बना लिया। घटनास्थल के पास चप्पल और एक अंगोछा पड़ा मिला। जिसे देखकर लोगों ने अजगर के किसी आदमी को निगलने की आशंका जताई। इस अफवाह से लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जंगलात टीम ने भीड़ को खदेड़कर अजगर को अपने कब्जे में लेकर जांच की। वन रेंजर प्रदीप पंत के अनुसार अजगर के मुंह से चीतल का कुछ हिस्सा बाहर आया है। जिससे चीतल के निगलने की पुष्टि हुई। रेंजर ने बताया कि चीतल के निगलने से अजगर भी अधमरा हो गया। वहां वन बीट अधिकारी सुरेंद्र सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह, केएस रावत, वासवानंद, हरीश आर्य, बंसी आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें