रुद्रपुर में आमरण अनशन के दौरान बीमार कर्मचारी नेता हरजीत सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर जारी आमरण अनशन के दूसरे दिन एसोसिएशन के जिला सचिव हरजीत सिंह की हालत बिगड़ गई है। इसके बावजूद पर आमरण अनशन पर डटे रहे।
सीईओ कार्यालय परिसर में कुमाऊं भर से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। मंडलीय महामंत्री धीरेंद्र पाठक, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष सौरभ चंद, चंपावत जिला सचिव रविंद्र पांडेय, अल्मोड़ा जिला सचिव पंकज जोशी और ऊधमसिंह नगर जिला सचिव हरजीत सिंह आमरण अनशन पर बैठे।
इधर, शाम के समय जिला सचिव हरजीत को स्वास्थ्य थोड़ी गिरावट महसूस हुई। उन्होंने बताया कि दो दिन से भूखा रहने के कारण उन्हें गैस और सिर दर्द की शिकायत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आमरण अनशन जारी रहेगा। वहां वीरेंद्र कुमार पांडेय, चौधरी अमरदीप, भूपेंद्र सिंह खाती, प्रदीप यादव आदि थे। (ब्यूरो)