फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख

Tue, 12 Mar 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार चंदन बंगारी  रुद्रपुर।
विज्ञापन
evm
विज्ञापन

विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में 11,235 बूथों की जिम्मेदारी त्रिशक्ति के साथ ही करीब दो हजार अल्पकालिक विस्तारकों को सौंपी है। चुनाव प्रचार के लिए कम समय को देखते हुए भाजपा ने अल्पकालिक विस्तारकों को बने रहने का आदेश दिया है। हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी की जा रही है। इनका काम मतदान के दिन कैडर वोट को घर से निकालकर बूथ तक लाना और पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत करना होगा। 

प्रदेश की पांच लोकसभा और 70 विधानसभाओं में दो वर्षों से भाजपा के एक-एक विस्तारक काम कर रहे हैं। पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए बूथ की मजबूती पर विशेष जोर दिया है। इसी के चलते हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू और प्रत्येक दस बूथों पर पालक नियुक्ति किए गए हैं। बूथों का जिम्मा त्रिशक्ति के अलावा अल्पकालिक विस्तारकों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


इनका काम योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना, उपलब्धियां गिनाने के साथ ही पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना रहेगा। उपलब्धियों के करीब 25 लाख हैंडबिल भी ये घर-घर जाकर वितरित करेंगे। बूथों पर पेजवार (पन्ना) प्रमुखों की नियुक्ति भी हो रही है। मसलन एक पन्ने में शामिल 30 या 40 वोटरों पर एक पन्ना प्रमुख होगा। इनका काम भी मतदान के दिन सुबह कैडर वोटरों को जगाने से लेकर वोट डलवाने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का रहेगा।  
विज्ञापन


बूथ प्रबंधन को बेहद मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। त्रिशक्ति के साथ ही अल्पकालिक विस्तारक और पन्ना प्रमुख भी नियुक्त किए जा रहे हैं। 
- राजू भंडारी, प्रदेश प्रमुख विस्तारक योजना और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें