फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के शीशे तोड़ एक लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने एक कार के शीशे तोड़कर कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में एक लाख रुपये की नकदी समेत चेक रखे थे।
विज्ञापन


बाजपुर रोड निवासी रोहित पैगिया की बाजपुर रोड पर ही विधायक आवास के पास पैगिया मार्बल्स की दुकान है। रविवार देर शाम रोहित सड़क किनारे खड़ी अपनी आई टेन कार में बैग रख दुकान बंद करने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन


जब रोहित दुकान बंद कर वापस लौटे तो कार के शीशे टूटे देख दंग रह गए। कार से बैग चोरी था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रोहित के बड़े भाई राहुल पैगिया ने बताया कि बैग में करीब एक लाख रुपये और पांच लाख के सेल्फ के चेक थे। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें