फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीमा चौराहे पर मिनी बैंक प्रभारी से एक लाख की लूट

विज्ञापन
सीसीटीवी Footage - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। टप्पेबाजों ने कुंडेश्वरी मिनी बैंक प्रभारी से एक लाख की नकदी लूट ली। सूचना पर एएसपी की मौजूदगी में मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें दो लोग वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम शिवराजपुर निवासी सर्वेश कुमार शिवनगर कॉलोनी में स्थित कुंडेश्वरी सहकारी समिति मिनी बैंक के प्रभारी हैं। इस बैंक से काश्तकार रकम का लेनदेन करते हैं। बृहस्पतिवार को बैंक आए ग्राहकों को भुगतान देने के लिए सर्वेश कुमार कटोराताल पुलिस चौकी रोड स्थित ऊधमसिंहनगर को-आपरेटिव बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाल कर लौट रहे थे। फासला कम होने के कारण वह पैदल ही रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एक लाख रुपये की गड्डी पेंट की जेब में और दूसरी एक लाख रुपये की गड्डी शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखी हुई थी। बैंक के बाहर से ही दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही सर्वेश चीमा चौराहे पर खन्ना डिपार्टमेंटल स्टोर के पास पहुंचे कि एक साइकिल सवार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। सर्वेश संभल पाते, इससे पहले ही पीछे से आ रहे दो युवकों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये की गड्डी खींच ली। वारदात को अंजाम देकर तीनों वहां से फरार हो गए। सर्वेश ने कटोराताल चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सूचना पर एएसपी राजेश भट्ट, कोतवाल चंद्रमोहन व चौकी प्रभारी एमएस बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उसमें दो लोग सर्वेश की जेब से रुपये निकालते दिखाई दे रहे हैं। दोनों लुटेरों ने मुंह को सफेद रंग के रुमाल से ढका हुआ है। इस मामले में सर्वेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें