बाजपुर दोराहा हाइवे पर घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। हाईवे स्थित गंदे नाले के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त यूपी के गांव धनसिंहपुर (शाहजहांपुर) निवासी कैलाश के रूप मेें हुई है।
शुक्रवार को रुद्रपुर हाइवे स्थित गंदे नाले के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद बहुगुणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कैलाश (43) निवासी यूपी के गांव धनसिंहपुर शाहजहांपुर के रूप में की गई।