फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सितारगंज में पुलिस हिरासत में अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर आगास अली। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीम ने नकटपुरा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव की तरफ से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। युवक ने जैसे ही टीम को देखा तो बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से बाइक पर टंगे थैले से एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आगास अली निवासी सिसैया गांव बताया। आरोपी आगास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है। वह बहेड़ी (यूपी) से अफीम लेकर यहां सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र में बेचने आया था। टीम में सरकड़ा चौकी प्रभारी हरविंदर कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह, अमरदीप, जितेंद्र राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें