फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज किशोरी ने जहर पीकर दी जान

विज्ञापन
मृतका सपना। (फाइल फोटो)। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पिता की डांट से नाराज किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए किशोरी को सितारगंज सीएचसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका रूदपुर इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पत्नी की तबियत खराब होने के कारण रूदपुर ग्रामसभा निवासी निमाई सरदार ने अपनी बेटी सपना (15) से घर के आंगन में झाड़ू लगाने को कहा। बताया जा रहा है कि सपना झाड़ू लगाने से इनकार करते हुए कमरे में जाकर टीवी देखने लगी। घर के काम में हाथ नहीं बंटाने की बात करते हुए निमाई ने बेटी को डांट लगा दी और टीवी का प्लग निकाल लिया। निमाई ने सपना की साइकिल को भी कबाड़ी को बेचने की धमकी दी।
इसी से नाराज सपना ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद तकलीफ बढ़ने पर सपना ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। माता-पिता कमरे में पहुंचे तो बताया कि उसने जहर पी लिया है। आनन फानन में परिजन सपना को इलाज के लिए सितारगंज ले गए। यहां सपना की मौत हो गई। सूचना पाकर सितारगंज कस्बा इंचार्ज संजीत कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दिनेशपुर में फंदे से लटकी मिली किशोरी
दिनेशपुर। संदिग्ध अवस्था में एक 17 वर्षीय किशोरी फंदे से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार खटोला नंबर दो निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने खिड़की से कमरे के भीतर देखा। किशोरी पंखे में फंदे से लटकी हुई थी। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घबराहट और अफरातफरी के बीच दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारा। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें