फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतका रेखा। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतका के मौसेरे भाई ने पति सहित चार ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी (यूपी) के अंतर्गत मैलानी थाना के कोकरा गांव निवासी रेखा विश्वास (26) पुत्री गणपति का विवाह साढ़े चार वर्ष पूर्व यहां के गुरुग्राम निवासी दीपांकर विश्वास से हुआ था। उसकी एक तीन वर्षीय पुत्री जिया है।
शुक्रवार सुबह रेखा को उसके ससुर श्रीकांत मायके छोड़ने जाने वाले थे। सामान की पैकिंग के बाद दीपांकर अपनी पुत्री को गांव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान वारूणी उत्सव में घुमाने ले गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लौटने पर उसने पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। आननफानन रेखा को नीचे उतारकर एक निजी चिकित्सक के पास ले आए, जहां चिकित्सक ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुर श्रीकांत ने फोन से मामले की जानकारी ससुरालियों को दी।
इधर, सुरेंद्रनगर निवासी मृतका के मौसेरे भाई परितोष ढाली ने पुलिस को तहरीर सौंप कर पति, सास, ससुर और देवर पर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल सलाउद्दीन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
बहन से मिलने के डेढ़ घंटे बाद मिली मौत की खबर
शक्तिफार्म। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मृतका रेखा का मौसेरा भाई परितोष ढाली अपनी बहन से मिला और ससुरालियों से अपनी बहन को कुछ दिनों के लिए मायके लखीमपुर ले जाने की बात कही।
इस पर विवाहिता के ससुर ने स्वयं ही उसे मायके ले जाने की बात कही। इसके बाद विवाहिता का भाई परितोष वापस आ गया। सुबह करीब 10:30 बजे विवाहिता के ससुर ने परितोष को फोन से सूचना दी कि उसकी बहन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें