फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं : गाबा

विज्ञापन
हिमांशु गाबा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कांग्रेस। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सरकार के मंत्री अपनी चार साल की नाकामी को छुपाने और सीएम बदलने के बाद पूरे राज्य में जगह-जगह अपना स्वागत करा रहे हैं।
विज्ञापन

रैलियां निकाल रहे हैं। प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और किसान पांच महीनों से दिन रात आंदोलन कर रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है लेकिन मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने स्वागत कराने में व्यस्त हैं। इनको आम जनता के दुख-तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जहां आयोजनों को अनुमति नहीं दी जा रही है, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी भीड़ जुटाई गई।
इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने न मास्क पहनना जरूरी समझा और न सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। सल्ट उपचुनाव से इस भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सल्ट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत अधिक मतों से जीतने जा रही है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें