फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स के हवलदार का बीमारी के चलते निधन

विज्ञापन
भैरव दत्त चौसाली(फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। छुट्टी पर आए असम राइफल्स के हवलदार का बीमारी के चलते निधन हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोपहर बाद हवलदार का अंतिम संस्कार बनबसा शारदा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

18 असम राइफल्स में मणिपुर में तैनात भैरत दत्त चौसाली (57) पुत्र दुर्गा दत्त चौसाली निवासी भुडिया थारु का बीमारी के चलते रविवार देर शाम को निधन हो गया। उनका इलाज रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
सोमवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक चिकित्सालय पहुंचे। वहां डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक हवलदार अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटियां, रजनी, अंकिता और बेटे रजत को बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह एक साल पहले छुट्टी घर आए थे। तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और तब से वह छुट्टी पर ही चल रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें