फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, देश का पालक है किसान

विज्ञापन
पंतनगर में नैनीताल की प्रगतिशील किसान माया नेगी को सम्मानित करते पुष्कर सिंह धामी व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 109वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का गांधी मैदान में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शुभारंभ किया। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने राज्यपाल और अतिथियों को खुली जीप में बैठाकर मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी और विवि के स्टॉलों का भ्रमण कराया। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें अहसास दिलाया है कि वास्तव में जमीन का असली हकदार देश का अन्नदाता है। देश का किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि देश का पालक भी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी हाल में हुए मुख्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। 80 फीसदी किसान गांव में बसते हैं, जिनकी वजह से भारत अग्रणी है। विवि की ओर से आयोजित किसान मेलों में नई तकनीकों और जानकारियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती रही है। प्रदेश का किसान अब जागरूक हो रहा है और बाजार की मांग के अनुरूप फसलों का उत्पादन और उसे संरक्षित कर आवश्यकता के अनुरूप बेच रहा है। किसानों को उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिले, इसके लिए सरकार के प्रयास सराहनीय हैं।
उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं को औषधीय खेती के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया ताकि पलायन कम किया जा सके। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण, जलस्रोतों को सुरक्षित रखने, जैविक खेती एवं पशुपालन आदि पर जोर दिया। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि कृषि कुंभ नाम से विख्यात किसान मेला किसानों के लिए तकनीकी हस्तांतरण, शोध और जानकारियों के लिए मंच प्रदान करता है। किसान मेले में वैज्ञानिकों की ओर से किए गए अनुसंधान, कृषि निवेश, बीज, खाद आदि से संबंधित जानकारियां किसानों को दी जा रही हैं, जिन्हें किसान अपने खेतों में उपयोग कर अपनी आय दोगुनी कर सकते है।
विज्ञापन

डॉ. प्रताप ने कृषक संवाद कार्यक्रम के तहत कृषि कानूनों के बारे में भी बताया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी राय भी ली। विधायक एवं प्रबंध परिषद सदस्य राजेश शुक्ला और पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने विचार रखे। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एके शर्मा ने मेले के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान पद्मश्री किसान कृषक प्रेमचंद्र शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों ने विभिन्न कृषि साहित्यों का विमोचन भी किया।
नौ प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
पंतनगर। किसान मेले के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कुलपति डॉ. तेज प्रताप, प्रबंध परिषद सदस्य पुष्कर सिंह धामी ने खेती में अभिनव प्रयोग करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों से चुने गए नौ प्रगतिशील किसानों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले किसानों में देवेंद्र कुमार ग्राम हरीपुरा नरसिंह डाडा जिला चंपावत, रवि किरण सैनी ग्राम रायपुर जिला हरिद्वार, पुष्कर सिंह गोबाड़ी ग्राम गेठीगढ़ा जिला पिथौरागढ़, भक्त दर्शन सिंह रावत ग्राम चैंडा जिला चमोली, माया नेगी ग्राम गिंतीगांव जिला नैनीताल, परमवीर सिरोही ग्राम ढाकी जिला देहरादून, गोपाल दत्त उप्रेती ग्राम बिल्लेख जिला अल्मोड़ा, बलकार सिंह ग्राम दोहरी परसा जिला ऊधमसिंह नगर और राकेश सिंह पंवार ग्राम नाला जिला रुद्रप्रयाग शामिल हैं। (संवाद)
पंतनगर में रुद्राक्ष भवन अतिथि गृह का लोकार्पण
पंतनगर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विवि में नवनिर्मित अतिथिगृह रुद्राक्ष भवन का लोकार्पण किया। इस अतिथि गृह का उपयोग विवि में आए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक एवं अतिथियों के लिए किया जाएगा। इस भवन में कुल 58 कमरे हैं। राज्यपाल ने पंतनगर के ई-कंटेंट पोर्टल का भी शुभारंभ बटन दबाकर किया। राज्यपाल ने रुद्राक्ष भवन के प्रांगण में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया। ( संवाद)

पंतनगर में रुद्राक्ष भवन का लोकार्पण करतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर किसान मेले में उद्यान प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर में किसान मेले का उद्घाटन करती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कुलपति तेजप्रताप व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें