फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से लगी आग, किशोर की मौत, 18 झोपड़ियां जलीं

Fri, 04 May 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खटीमा। 
विज्ञापन
खटीमा के बग्घा चौवन के अग्निकांड में मृतक पीटर को जला हुआ घर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम बग्घा चौवन में आंधी के दौरान लगी आग में एक किशोर की जलकर मौत हो गई, जबकि उसके पिता झुलस गए। अग्निकांड में 18 परिवारों की झोपड़ियां, नकदी, जेवर, कपड़े, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दो परिवारों की आठ बकरियों की भी जलकर मौत हो गई, जबकि कई मवेशी झुलस गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक नुकसान के आकलन का कार्य जारी था। 

विज्ञापन


ग्राम बग्घा चौवन में बुधवार को गेहूं की नलई जलाई गई थी। शाम करीब सात बजे आंधी चलने से खेतों की आग भुड़िया लाइन की झोपड़ियों में फैल गई। इस बीच, आग और आंधी से बचने के लिए गांव निवासी पीटर (16) पुत्र सुरेश कुमार घर से निकलकर दूसरे घर में जाने की बजाय गली में घुस गया और आग में जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पिता सुरेश बकरियों को बचाने के प्रयास में झुलस गए। इधर, आंधी से लगी आग फैल गई। इस आग में 18 झोपड़ियां और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। 

घटना की सूचना पर रात में ही एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट ने मौका मुआयना किया। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम ने फिर मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन का कार्य किया। वहीं, आंचल डेयरी के चिकित्सक डॉ. सतीश दूबे, मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का इलाज किया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हैं। इधर, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने पीड़ित परिवारों को घर बनाने के लिए टिन शेड की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि वन विभाग से बात कर लकड़ी की भी व्यवस्था कराएंगे। 
विज्ञापन


अग्निकांड के 17 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड 
खटीमा। सांसद आदर्श ग्राम बग्घा चौवन में बुधवार शाम करीब सात बजे आग लगी। आग लगने के साथ ही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी,  लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। दमकल की गाड़ी घटना के करीब 17 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सितारगंज से मौके पर पहुंची। ग्रामीण खुद ही पूरी रात आग बुझाने में जुटे रहे। 

प्रशासन ने 25 परिवारों को सहायता राशि बांटी
खटीमा। आदर्श सांसद ग्राम बग्घा चौवन के 18 परिवारों के साथ ही प्रशासन की ओर से कुल 25 परिवारों को तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट ने 3800-3800 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से अहेतुक राशि वितरित की। इनमें बरी अंजनियां के दो परिवार और मेहरबान नगर में शादी के दौरान लगी आग के पीड़ित पांच परिवार भी शामिल हैं। बरी अंजनियां के पीड़ितों में नत्थूलाल एवं जोगा सिंह, मेहरबान नगर के पीड़ितों में गोविंद सिंह, मोहन, बीरबल, राहुल एवं विरेंद्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें