फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल : पंतनगर के क्षितिज को अमेरिका में एक करोड़ सालाना का पैकेज

Tue, 23 Jun 2020 03:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
क्षितिज तिवारी को अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी ने जॉब ऑफर की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कीट वैज्ञानिक डॉ. रुचिरा तिवारी के पुत्र क्षितिज तिवारी को अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी ने जॉब ऑफर की है। कंपनी क्षितिज को वेतन व भत्तों के रूप में एक लाख 38 हजार डालर यानी लगभग एक करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देगी।

विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम विवि से 4/4 ग्रेड प्वाइंट से कंप्यूूटर इंजीनियरिंग में मास्टर्स उत्तीर्ण कर क्षितिज ने इस उपलब्धि से पंतनगर सहित देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2018 में टेक्सास विवि में मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग करने के दौरान क्षितिज ने आठ महीने अमेरिका की विश्वविख्यात एएमडी इंडस्ट्रीज में 30 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त कर इंटर्नशिप की।

साथ ही उन्होंने विवि की छात्रवृत्ति भी प्राप्त की थी। क्षितिज ने बिट्स हैदराबाद कैंपस से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग के दौरान जर्मनी के ड्रेसडन विवि से जर्मन छात्रवृत्ति पर एक साल की इंटर्नशिप करने के पश्चात बिट्स से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई में होनहार क्षितिज की प्रारंभिक शिक्षा पंतनगर के कैंपस स्कूल से हुई।
विज्ञापन


उसने यहीं से 12वीं की परीक्षा 93.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर कीर्तिमान रचा था। क्षितिज के पिता डॉ. मनोज श्रीवास्तव अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में प्रधान वैज्ञानिक हैं। क्षितिज अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने नाना-नानी, मामा, माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं। क्षितिज की इस उपलब्धि पर कैंपस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीसी पाठक, डॉ. एके त्यागी, डॉ. आरएस सेंगर, सोम तिवारी, वीना मेहरा, प्रियंका भट्ट आदि शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें