फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना नंबर प्लेट की बाइक दौड़ा रहे स्मैक तस्कर ने पुलिस टीम पर किया फायर

Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, 20.49 ग्राम मादक पदार्थ, एक तमंचा और एक कारतूस किया बरामद
विज्ञापन

सितारगंज। बिना नंबर प्लेट की बाइक दौड़ा रहे स्मैक तस्कर ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 20.49 ग्राम स्मैक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
रविवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की बाइक दिखी। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी जंगल की ओर भागने लगा। इस दौरान वह बाइक से गिर गया। आरोपी ने पीछे से आ रही पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। टीम ने बचाव करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास 20 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया। उसने अपना नाम सुखविंदर सिंह (सुक्खा) निवासी गांव पहसैनी, नानकमत्ता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- आरोपी ने बताया कि बहेड़ी से स्मैक लाकर सिडकुल क्षेत्र में बेचता है। उसकी बाइक सीज की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। - बीएस धौनी, सीओ सितारगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें