फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेला समिति गठित, तहसीलदार बनीं मेला अधिकारी

Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। हरिमंदिर में महावारुणी स्नान महोत्सव पर लगने वाला तीन दिनी मेला पिछले साल की तरह प्रशासन की ओर से गठित समिति की देखरेख में होगा। कोर्ट के आदेश पर गदरपुर की तहसीलदार लीना चंद्रा को मेलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मतुआ संप्रदाय का प्रमुख पर्व प्रतिवर्ष दिनेशपुर के श्री हरि मंदिर परिसर में लगता है। संपत्ति और कमेटी को लेकर वर्तमान मठाधीश आचार्य विवेकानंद और वर्तमान मंदिर समिति के बीच कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस वर्ष 26 मार्च से मेला प्रस्तावित है। इस बीच एक पक्ष की ओर से मेला कमेटी गठित करने पर विवाद फिर बढ़ गया। मंदिर समिति की आपत्ति पर सोमवार को कोर्ट ने मेले का आयोजन पिछले साल की तरह प्रशासन की देखरेख में संपन्न कराने का का आदेश दिया। प्रभारी एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने मेले के लिए गदरपुर की तहसीलदार को मेलाधिकारी नियुक्त किया। दिनेशपुर नगर पंचायत के ईओ, थानाध्यक्ष दिनेशपुर, दो राजस्व निरीक्षक, दो पंचायत कर्मी और दोनों पक्षों के चार लोगों को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें