फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक निष्कर्ष की फाइल फोटो- - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

क्षेत्र के पहेनिया गांव में खेलते-खेलते एक डेढ़ वर्षीय मासूम बालक की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक अपने मां-बाप का इकलौता था। सुबह के समय पिता काम पर तो मां आसपास काम कर रही थी, बच्चे को बाल्टी में डूबा देख परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल एक निजी अस्पताल बच्चे को लेकर गए, जहां से दूसरे निजी अस्पताल भेजा गया। यहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


   पहेनिया निवासी लवली सिंह राणा ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। उसका डेढ़ वर्षीय भतीजा निष्कर्ष पुत्र मुनीम सिंह बुधवार की सुबह घर पर अकेला खेल रहा था। उसकी दादी मूर्ति देवी पास ही गयी थी, जबकि मां किरन घर पर साफ सफाई कर रही थी। बालक का पिता मुनीम खेत में गया था। इस बीच निष्कर्ष खेलते-खेलते बाल्टी में गिर गया।

बाल्टी में देख परिजनों में खलबली मच गई। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लवली ने बताया कि उसके भाई की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। निष्कर्ष इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें