फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घायल मिले हाथी के डेढ़ वर्षीय बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 27 Jan 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गश्त के दौरान वन कर्मचारियों को बरहैनी जंगल के प्लाट में घायल अवस्था में डेढ़ वर्षीय हाथी का मादा बच्चा मिला। इलाज के दौरान हाथी के बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम उसे जंगल में दबा दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात बरहैनी वन विभाग टीम गश्त कर रही थी कि प्लाट संख्या बारह में घायल अवस्था में हाथी का डेढ़ साल का मादा बच्चा मिला। सूचना पर रेंजर सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक इलाज कर उसे बरहैनी नर्सरी लाया गया। रातभर वन विभाग के कर्मचारियों ने देखभाल की।

मंगलवार सुबह पशु चिकित्सक डाॅक्टर राहुल सती सहित पशु चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया। दोपहर इलाज के दौरान हाथी के बच्चे ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही डीएफओ उमेश तिवारी, एसडीओ मनिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण मेहरा ने बताया कि जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम के बाद मृत हाथी के बच्चे को जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें