खटीमा में चुनाव के लिए नामांकन करते व्यापारी।- स्रोत-व्यापारी।
खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खटीमा के चुनाव को लेकर सोमवार को 11 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए अमन अरोड़ा, रवीश भटनागर और तारादत्त कांडपाल ने नामांकन कराया। महामंत्री पद के लिए कश्यप मोटवानी, विजय गुप्ता, रवि अग्रवाल, गुलफाम अली व मोहम्मद शरीफ ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव अग्रवाल, शुभम गोयल, मोहम्मद जरीफ ने नामांकन कराया। मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि चार फरवरी को सनातन धर्मशाला में चुनाव होगा। कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। वहां पर चुनाव अधिकारी दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अमित वर्मा, दिगंबर गुप्ता, देवेंद्र कन्याल, महेश जोशी, जितिन ग्रोवर, मोहम्मद अकरम, वसीम अहमद, पूरन बिष्ट, सुमित गुंबर, पवन अग्रवाल, विशाल गोयल, अरफात अंसारी, आशीष अग्रवाल, दलवीर सिंह आदि थे।