फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपति से हजारों की लूट

Sat, 09 Jul 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में सक्रिय बदमाशों को पुलिस कोई खौफ नहीं रह गया है। बदमाशों ने पैगा चौकी के पास तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से हजारों की नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने चौकी में घटना की तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात दिल्लावाला मुरादाबाद निवासी रिजवान अपनी पत्नी के साथ बाइक से अलीगंज रोड से काशीपुर आ रहा था। पैगा चौकी से कुछ दूरी पर सरस्वती विद्या मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े चार बदमाशों ने रिजवान को रोक लिया। उन्होंने रिजवान पर तमंचा तानकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने रिजवान के गले से सोने की एक चेन, ढाई हजार रुपये, पत्नी के दोनों कानों के कुंडल, सोने की अंगूठी और तीन मोबाइल लूट लिए। बदमाश पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रिजवान की पत्नी सीमा बॉर्डर से सटे अलीगंज (यूपी) में सरकारी स्कूल में अध्यापिका है।
विज्ञापन


रिजवान रोज उनको स्कूल लेने जाता है। रिजवान ने शुक्रवार को पैगा चौकी में तहरीर दी। पैगा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि पुलिस लूट की जांच कर रही है। बदमाशों के पास एक पीले रंग की बाइक होना बताया गया है। उसी के सहारे बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर कहीं घटना हुई तो उसका जल्द खुलासा किया जाएगा।

दिनेशपुर। एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। मॉडर्न आईटीआई छतरपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आईटीआई में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। गुरुवार की रात को वह अपने साथी पंकज साहनी के साथ मदनापुर गांव में मजदूर ढूंढने गया था।

इस बीच एक व्यक्ति दोनों को अपने घर ले गया, और कमरे में घुसते ही भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में एक और आदमी था। दोनों ने धारदार हथियार निकाल लिए। आरोपियों ने उनके जेब से पांच हजार और मोबाइल फोन लूट लिए। ग्रामीणों से पता करने पर लोगों ने आरोपी का नाम शिव कुमार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें