फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन हुआ 

Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र रुद्रपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देवी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। शहर के प्रमुख मंदिर पांच मंदिरों दुर्गा मंदिर, दुधिया मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, नीलकंठ मंदिर, अटरिया मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र को लेकर सभी मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। 

विज्ञापन


जसपुर में शिव मंदिर, ठाकुर मंदिर, काली मां मंदिर, जोशियान मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, रामेश्वर धाम मंदिर, चामुंडा आदि मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें