फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खुरपिया व प्राग फॉर्म का किया स्थलीय निरीक्षण

Wed, 19 Nov 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। औद्यौगिक विकास सचिव ने सिडकुल एमडी के साथ खुरपिया फॉर्म व प्राग फॉर्म में सिडकुल को हस्तान्तरित की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन पर प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंगलवार को औद्यौगिक सचिव विनय शंकर पांडे, सिडकुल एमडी सौरभ गहरवार टीम के साथ प्राग फॉर्म व खुरपिया फॉर्म का निरीक्षण किया। उन्होंने खुरपिया में 1026 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को लेकर चर्चा की। यहां पर बिजली, नाले व पेयजल संबधी जानकारी ली। टीम ने खुरपिया फॉर्म क्षेत्र का नक्शा लेकर नदी - नालों के बारे में भी जानकारी ली। टीम प्राग फॉर्म में 1354 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर चर्चा की। एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि शीघ्र ही धरातल पर औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर नजर आएगा। वहां पर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, एसएसपी मणिकांत कांत मिश्रा, एसडीएम रुद्रपुर मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें