फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज धराशायी, चार घायल

Sat, 24 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज-काशीपुर के बीच बन रहे एनएच फोरलेन पर दोराहा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज शुक्रवार शाम धराशायी हो गया। हादसे में सुपरवाइजर सहित चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने के कारण गिरा है। ओवरब्रिज का निर्माण दुबई की गल्फार कंपनी कर रही है। ब्रिज निर्माण में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर काम पर लगे थे। लोगों ने ब्रिज के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। समाचार लिखे जाने तक क्रेन से धराशाई हुए ब्रिज के मलबे को हटाया जा रहा था।
विज्ञापन

 सितारगंज से काशीपुर के मध्य बन रहे फोरलेन एनएच पर दोराहा के पास चार माह से ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को देर शाम करीब सवा छह बजे ओवरब्रिज में लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरते ही चीख पुकार मच गई। इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। निर्माण कार्य में कंपनी के अधिकारियों ने घायलों को गोपनीय रुप से दोराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर एडीएम दीप्ति वैश्य, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन सहित कई अधिकारी मौके पहुंचे। एडीएम वैश्य ने कंपनी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें