फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 2 के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा

Sun, 11 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक किशोरी ने न्यायालय में दी गई तहरीर देकर दो युवकों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। तहरीर में उसने कहा था कि नौ सितंबर को उसकी बड़ी बहन का विवाह एक मदरसे में हो रहा था। वह घर में तैयार हो रही थी कि बिलाल निवासी काजीबाग और फरमान उर्फ फारुख निवासी भुल्लन शाह बाबा की मजार के निकट बाइक से वहां आ गए। उन्होंने कहा कि उसके पिता बुला रहे हैं और बारात आने वाली है। दोनों पर भरोसा कर वह उनकी बाइक में बैठ गई। दोनों ने उसे कोई चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह होश में आई तो खुद को अज्ञात स्थान पर कमरे में बंद पाया। उसका आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके जेवर उतारे और बारी-बारी से सामूहिक दुराचार किया।  फिर उसे बेहोश कर किसी दूसरी जगह ले जाया गया।  बाद में पता चला कि वह दिल्ली में है। दोनों ने  चाकू की नोंक पर उसके साथ दुराचार करते रहेे। दोनों उसे बेचने की बात कह रहे थे। 4 अक्तूबर को भागकर वह किसी तरह अपने घर पहुंच गई। उसने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर न्यायालय में पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें