फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक को बंद करने पर ग्रामीण ट्रैक पर बैठे, प्रदर्शन

Sat, 04 May 2019 12:37 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खटीमा में रेलवे क्रासिंग पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खटीमा-मझोला के बीच पचपेड़ा-कंचनपुरी मार्ग पर रेलवे फाटक को बंद करने लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को मार्ग बंद होने से नाराज ग्रामीण रेलवे लाइन पर जमा हो गए और उन्होंने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देकर निर्माण कार्य रोक दिया। अलबत्ता इस दौरान ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। 
विज्ञापन


खटीमा-मझोला रेलवे स्टेशन के बीच एलसी नंबर 20-सी को रेलवे के कर्मियों ने बंद करना शुरू कर दिया। इस पर ग्राम पचपेड़ा, खैराना, हल्दी, सत्रहमील के ग्रामीणों ने इस मार्ग को आने जाने का प्रमुख मार्ग बताया। ग्रामीण 10 सितंबर 2018 को जनसुनवाई दिवस पर डीएम के समक्ष भी इस मांग को उठा चुके थे। 

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर, डीएम ऊधमसिंह नगर, चेयरमैन बोर्ड ऑफ दिल्ली को ज्ञापन भेजकर फाटक को बंद नहीं करने की मांग की है। इसके विरोध में हल्दी पचपेड़ा के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने स्थलीय निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। एसडीएम बिष्ट के इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने कि रविवार पांच मई को रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान विजय शंकर यादव, चंद्रशेखर मौर्य, प्रमोद मौर्य, निशान सिंह, विजय कुमार, अनीता देवी, बलविंदर सिंह, सिंगारा सिंह, बलदेव सिंह, भुवन सिंह राणा, दारा सिंह, लखविंदर सिंह, तरसेम सिंह, गीता, बसंत राणा, मुन्नू मौर्य, इकरार हुसैन, साबिर, अजय कुमार, सुच्चा सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें