रुद्रपुर में एक बुजुर्ग महिला ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही प्रथम दृष्टया आत्महत्या का अंदेशा जताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जाफरपुर नरपतनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली है। एसआई मुकेश मिश्रा टीम संग प्रधान विक्रम सिंह को साथ लेकर ग्राम संपतपुर स्थित आम के बगीचे पर पहुंचे। यहां आम के पेड़ पर एक महिला साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने महिला की पहचान इंदू (60) पत्नी रामप्रीत निवासी ग्राम संपतपुर के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही प्रथम दृष्टया आत्महत्या का अंदेशा जताया। पोस्टमार्टम से मौत की असल वजह पता चल सकेगी।