फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चंडीगढ़ से खटीमा लौट रहे बुजुर्ग बस में जहरखुरानी का शिकार

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, नहीं आया है होश
विज्ञापन

खटीमा। चंडीगढ़ से परिवहन निगम की बस में सवार होकर खटीमा लौट रहे एक बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार हो गए। करीब चार-पांच हजार रुपये और सामान भी बदमाश लूट ले गए। बस स्टॉप पर बेहोश मिले बुजुर्ग को रिश्तेदारों ने खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

भुजिया नंबर तीन मुड़ेली चौराहा निवासी रमेश सिंह अपने परिवार समेत बेटी के घर चंडीगढ़ गए हुए थे। बृहस्पतिवार को वे रुद्रपुर डिपो की बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके दामाद भगत सिंह ने बताया कि ससुर के घर नहीं पहुंचने पर जब रिश्तेदारों ने उन्हें फोन किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने उनके बस स्टैंड पर बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस के चालक-परिचालक उनके ससुर को बेहोशी की हालत में टनकपुर मार्ग स्थित बस स्टॉप पर उतार गए। उनके होश में आने पर ही पूरे जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें