फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनसमस्या से रूबरू हुए अधिकारी, सरकार जनता के द्वार में उठे कई मुद्दे

Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वृहस्पतिवार को आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अध्यक्षता तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम तय समय से देरी से शुरू हुआ और कुछ विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही लेकिन मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिया।
ग्राम प्रधान तारा पांडे ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए ग्राम सभा की ओर से लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने गैस वितरण में सुधार, जलभराव, नालियों और सड़कों का निर्माण, राशन कार्ड संबंधी दिक्कतों तथा पहा नदी में मगरमच्छों के खतरे से सुरक्षा की मांग रखी। शांतिपुरी नंबर तीन निवासी सेवानिवृत्त कर्नल गोकर्ण सिंह राणा ने इमली घाट उपखनिज निकासी मार्ग की खराब स्थिति और खनन वाहनों से उड़ने वाली धूल की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। गैस वितरण पर उन्होंने एजेंसी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर आपूर्ति को पुलिस प्रशासन की सहायता से सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मोहन पांडे, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा चौहान, सोनू कार्की, वार्ड सदस्य कुवर प्रिंस, नारायण सिंह धामी और भाजपा नेता बिशन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
वहां जेई विद्युत विभाग प्रदीप खाती, पटवारी साधना राणा, ग्राम विकास अधिकारी तारीख अहमद, गन्ना पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह, मंडी पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुरप्रीत कौर, पशुपालन विभाग के विजय कुमार गंगवार और सिंचाई विभाग के जेई रईस अहमद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें