फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा

विज्ञापन
किच्छा में बरामद गजक। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने दीपावली पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए बरेली से आ रहे वाहनों की चेकिंग करके चार क्विंटल गजक बरामद की। गजक का नमूना जांच के लिए विश्लेषण शाला में भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल के नेतृत्व में टीम ने पुलभट्टा थाने के निकट बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों की जांच की। इस दौरान बस (यूपी 25बीटी 1476) में से चार क्विंटल गजक बरामद हुई।
सेमवाल ने बताया कि गजक का नमूना राज्य की खाद्य विश्लेषण शाला में जांच को भेजा गया है। जबकि बरामद गजक मालिक को सौंप दी गई है। इधर टीम ने नगर के कई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर चेंकिग कर दूध, मैदा, नमकीन का एक-एक नमूना जांच को भेजा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा
सितारगंज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने नगर में करीब 15 दुकानों पर छापा मारा और मिठाई के नमूने लिए। इस दौरान पांच दुकानों पर बेसन के लड्डू, बत्तीसा, मावा और सोन पापड़ी बासी लगने पर नमूने लिए। उन्होंने कहा कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें