फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के निदेशक ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण 17-12-48

विज्ञापन
एबीसी केंद्र का निरीक्षण करते पशुपालन विभाग के निदेशक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। निदेशक पशुपालन डॉ. केके जोशी ने काशीपुर के पशु चिकित्सालय में निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पशु चिकित्सालय की ओर से संचालित पिगरी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहरवासियों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए काशीपुर स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में एबीसी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 62 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। इसका उद्देश्य लावारिस कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाना है। सोमवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. केके जोशी ने एबीसी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एबीसी की स्थापना के लिए जरूरी उपकरणों आदि के बारे में चर्चा की। डॉ. जोशी ने चिकित्सालय द्वारा संचालित सुअर पालन केंद्र के बारे में भी जानकारी जुटाई। वहां मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह धामी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. गणेश मंदोलिया व डॉ. अंकित चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें