फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने कल्याणी के घाट पर खोला कैंप कार्यालय, समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
कल्याणी नदी के किनारे कैंप कार्यालय खोलकर समस्याएं सुनते मेयर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कल्याणी नदी की सफाई के दौरान सोमवार को मेयर रामपाल सिंह ने नदी के घाट पर ही कैंप कार्यालय खोलकर जन समस्याएं सुनीं और विभिन्न प्रमाण पत्रों के आवेदनों आदि पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, देवभूमि व्यापार मंडल, डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी सहित कई संस्थाओं के लोगों ने कल्याणी नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया। मेयर और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कहा कि नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस अभियान से कल्याणी नदी की स्वच्छता को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। अभियान से लगातार लोग जुड़ रहे हैं।
मेयर ने कहा कि कल्याणी नदी के स्वच्छता अभियान के साथ ही किच्छा मार्ग किनारे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को भी हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मेयर ने कहा कि स्वच्छता अभियान किसी तरह से प्रभावित न हो, इसको लेकर उन्होंने सोमवार को नदी के घाट के किनारे टिनशेड में कैंप कार्यालय खोला।
विज्ञापन

अपने विभिन्न कार्यों के लिए नगर निगम पहुंच रहे लोगों को कैंप कार्यालय बुलाया गया। वहां सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक अमित नेगी, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा, डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, पार्षद प्रमोद शर्मा, विधान राय, सुशील चौहान, बबलू सागर, अंबर सिंह आदि थे।

रुद्रपुर में कल्याणी नदी की सफाई करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें