फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के व्हाट्स एप ग्रुप पर छात्रों ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 15 May 2020 03:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में सभी विषयों के व्हाट्स एप ग्रुप बनाये गए हैं। जिनमें विषयवार प्राध्यापकों को एडमिन बनाया गया है। बच्चों को व्हाट्स एप के माध्यम से असाइनमेंट और अन्य सूचनाएं दी जा रहीं हैं, लेकिन कुछ छात्र ग्रुप का सदुपयोग करने के बजाय आपत्तिजनक कमेंट कर शैक्षिक माहौल को बिगाड़ने में जुटे हैं।

विज्ञापन


इससे ऑनलाइन पढाई में व्यवधान उतपन्न हो रहा है। कुछ छात्राओं ने ग्रुप एडमिन और प्राचार्य से इसकी शिकायत भी की है, जिसके बाद प्राचार्य की और से चेतावनी दी गई और कुछ छात्रों को ग्रुप से रिमूव भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लिंक के बाहर शेयर होने से कुछ बाहरी लोग भी इस ग्रुप से जुड़ गए थे। यह बाहरी युवक और कुछ छात्र ग्रुपों में सिर्फ आपत्तिजनक टिप्पणी ही कर रहे थे।

छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि छात्राओं द्वारा कई बार एडमिन से इसकी शिकायत भी की गई थी। प्राचार्य तक शिकायत पहुंचने के बाद काफी हद तक तक ग्रुपों में इस तरह की टिप्पणी पर रोक लगी है। कुछ छात्रों को ग्रुप से रिमूव भी कर दिया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉलेज के परीक्षा प्रभारी पर फोन रिसीव न करने का आरोप भी लगाया है। तिवारी ने कहा कि परीक्षा प्रभारी के फोन रिसीव न करने से छात्र छात्राओं को समय पर कई महत्वपूर्ण सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें