फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
सितारगंज में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अतिथिगण। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे थे। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल, सिडकुल एसोसियेशन अध्यक्ष आरके गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, कोषाध्यक्ष विनीत जैन रहे।
इस दौरान नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिघंल ने शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान कराया जाएगा। व्यापारियों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां चेयरमैन हरीश दुबे, बीडीसी मृदुल त्रिपाठी, नवतेज पाल सिंह, अजीत सिंह जोशन, सुरेश अग्रवाल, छगनलाल अग्रवाल, नरेश कंसल आदि थे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व रक्तदान शिविर लगाया
सितारगंज। शपथ ग्रहण से पूर्व महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में उदय वेलफेयर सोसायटी, भारत विकास परिषद की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हल्द्वानी श्री बालकिशन देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी के बीच 64 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वहां डॉ. गौरव कुमार, संजय गोस्वामी, कविता भारती, पूजा गोस्वामी, नितिन अरोरा, इश्त्याक अंसारी, दानिश मलिक, शिवम साहू आदि थे।
सात सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन
शक्तिफार्म। व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर जिला संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें संगठन के गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। 11 मई तक सदस्य बनाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई। सात सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।
रविवार को नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में शक्तिफार्म व्यापार मंडल का तीन वर्ष का कार्यकल पूरा होने के बाद नए संगठन की गठन प्रक्रिया को लेकर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भूड्डी, महामंत्री निर्मल सिंह, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गुलशन छावड़ा की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने भी कई सुझाव दिए। इसके बाद व्यापार मंडल चुनाव के लिए सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई। चुनाव संपन्न कराने के लिए सात सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, ओम प्रकाश कालड़ा, जगदीश डालमिया, विजय बागला, बलराम पोद्दार, कृष्ण शर्मा, राधा कृष्णा अग्रवाल मनोनीत किए गए। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री हितेश अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, कृपासिंधु हीरा, बलराम पोद्दार, जगदीश डालमिया कपिल ढाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें