फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंडर-14 बालक कबड्डी में न्याय पंचायत बरहैनी ने पाया पहला स्थान

Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ-26 (विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी) के प्रथम दिन अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी और पिट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिवरडेल स्कूल के मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, प्रभारी बीडीओ सुरेश पंत, एबीडीओ हरिकेश, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशु देवी और ब्लॉक खेल समन्वयक महेश रावत ने किया। संचालन महेंद्र सिंह यादव और प्रभु दयाल ममगई ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक कबड्डी में न्याय पंचायत बरहैनी प्रथम, न्याय पंचायत सरकड़ी द्वितीय और न्याय पंचायत चकरपुर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत बरहैनी प्रथम और न्याय पंचायत सरकड़ा द्वितीय रहे। अंडर-14 बालिका पिट्टू में न्याय पंचायत सरकड़ा प्रथम स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत चकरपुर प्रथम और न्याय पंचायत बरहैनी द्वितीय, जबकि अंडर-19 बालक कबड्डी में न्याय पंचायत चकरपुर प्रथम और न्याय पंचायत बरहैनी द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डोरी लाल, पवन राना, सुनीता, व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रिका फौगाट, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रदीप परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें