फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नर्सिंग होम सील, निजी अस्पताल का ओटी और आईसीयू बंद कराया

Sat, 12 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में एनएम नर्सिग होम पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
जसपुर।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जसपुर क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सालयों के खिलाफ अभियान चलाया। एसीएमओ डाॅ. हरीश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने करीब दस चिकित्सालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भूतपुरी मार्ग स्थित एनएम नर्सिंग होम में टीम को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर नर्सिंग होम सील कर दिया गया। इसी मार्ग पर स्थित पब्लिक हॉस्पिटल की ओटी और आईसीयू को भी सील किया गया। अन्य संस्थानों को आवश्यक दस्तावेज और व्यवस्थाएं पूरी करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। टीम में सीएमएस डाॅ. डीएम गहलोत और डाॅ. जितेंद्र पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें