खटीमा वन रेंज के नेपाल से सटे नखाताल जंगल में घायल टस्कर के घाव पर दवा का स्प्रे करती टीम।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। वन उप प्रभाग के खटीमा वन रेंज में सात दिन पहले घायल टस्कर विचरण करता मिला। वन विभाग की टीम टस्कर की निरंतर निगरानी में जुटी है। मंगलवार को टीम ने स्प्रे मशीन से टस्कर के घाव पर दवा का छिड़काव किया।
रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि 11 मार्च को टनकपुर हाइवे पर चकरपुर के पास जंगल में घायल टस्कर विचरण करता मिला था। इसके बाद से टीम निरंतर उसकी निगरानी में जुटी थी।
नेपाल से सटे नखाताल के जंगल में विचरण कर रहे टस्कर के घाव में मशीन से स्प्रे की जरूरत थी। विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. जयप्रताप ने टीम के साथ टस्कर को केले व गुड़ डालकर लुभाकर घाव पर दवा का स्प्रे कराया। इस बीच एक बार टस्कर भड़का लेकिन फिर शांत हो गया। उन्होंने बताया कि निरंतर इलाज जारी है। टीम में अशोक कुमार गौतम, जितेंद्र भंडारी, कमालुद्दीन, प्रवेश राणा आदि थे।