फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2 हजार रुपये के नोट ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 13 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो हजार रुपये का नोट चलन में नहीं आने और खुले रुपयों कमी से बाजार में नोट नहीं लिए जा रहे हैं। बाजार में नोट नहीं चलने से परेशान कई ग्राहक तो नोटों को लौटाने के लिए बैंक में पहुंच रहे हैं।
शनिवार को भी नोट जमा करने और बदलने के लिए सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ एसबीआई में लगी रही। घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करने के बाद ग्राहक को दो हजार का नया नोट मिलने से खुश तो हुए, मगर नोट लेकर बाजार में सामान खरीदने निकले तो खुशी काफूर हो गई। दुकानदार पूरे 2 हजार रुपए का सामान लेने या फिर खुले रुपए देने की बात कहकर लौटाते रहे। कई लोग तो बाजार घूमने के बाद नोट बदलने के लिए फिर से बैंक में पहुंच गए। एसबीआई के कैश ऑफिसर छतर सिंह ने बताया कि जिनको दो हजार के नोट दिए गए हैं, उनमें से कई नोट बदलने के लिए फिर बैंक में आए थे। लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से नोट नहीं लिए गए हैं। बैंक में दो हजार के नोट के साथ ही 100-100 रुपये के नोट भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रायपुर निवासी पलविंदर कौर ने बताया कि बड़े नोट बंद होने से बड़ी दिक्कतें आ रही हैं। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद उन्हें दो हजार रुपये का नोट मिला है। बाजार में अभी दुकानदार इस नोट को नहीं ले रहे हैं। अगर ज्यादा ही मजबूरी हुई तो पूरी राशि का सामान खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन



महेशपुरा निवासी विमला ने बताया कि लाइन में काफी देर समय खड़े होकर उनके पैरों में दर्द हो गया। बैंक से उन्हें दो हजार रुपए का नोट थमा दिया। बाजार जाकर पता चलेगा कि नोट को लिया जाता है या नहीं।  महेशपुरा निवासी ब्रजेश ने बताया कि बैंक से उन्हें हजार के दो नोट थमाए हैं। अभी नोट बाजार में चलन में नहीं आए हैं। ऐसे में वह सामान कैसे खरीदेंगे, यह बड़ी मुसीबत है। ग्राम फरीदनगर निवासी शाहिर ने बताया कि बैंक से दो हजार रुपये का नोट दिया गया है। नया नोट मिलने पर खुशी तो हुई है, मगर सामान लेने में अब दिक्कत हो रही है। जब बाजार में सामान नहीं मिला तो वह नोट वापस करने बैंक गया था। लेकिन कर्मचारियों ने नोट नहीं लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें