फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस

Sun, 12 Oct 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज में मेडिकल स्टोर की चेकिंग करती औषधि नियंत्रण विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बच्चों के कफ सिरप को लेकर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

औषधि नियंत्रक हेमंत सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने सितारगंज के पांच मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर संचालकों को बच्चों की कफ सिरप चिकित्सकीय परामर्श पर ही देने के निर्देश दिए। कफ सिरप के विक्रय से संबंधित नियम और शासन, प्रशासन ने दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया। स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का समय दिया गया। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, शुभम कोटनाला, अर्चना शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें