फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद डाकघर में जमा हुए दो करोड़ रुपए

Tue, 20 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की उपयोगिता भी खत्म हो गई। नए नोटों का लाभ उठाने और पुराने नोटों को जमा कराने में लोग तेजी से पुराने नोट डाकघर के अपने पुराने खातों में जमा करा रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद से सोमवार तक डाकघर में दो करोड़ रुपए जमा हो चुके थे। डाकघर के प्रमुख अधीक्षक एससी राय ने बताया कि अभी भी पुराने नोट डाकघर में जमा हो रहे हैं। पुराने नोट जमा कराने के लिए लोग रोजाना डाकघर में लंबी कतार लगा रहे थे।
विज्ञापन


डाकघर में खाताधारक को अपने खाते में ढाई लाख पुराने नोट जमा कराने की अनुमति थी। जिसमें 20 हजार से अधिक राशि जमा करने के दौरान आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी देना जरूरी है। एससी राय के अनुसार डाकघर में पुराने नोट जमा होने के कारण कुछ दिन तक डाकघर का कार्य भी प्रभावित हुआ। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। राय ने बताया कि जमा हुए पुराने नोट एसबीआई शाखा को भेज दिए गए हैं। जिसके बाद यह राशि एसबीआई द्वारा आरबीआई बैंक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें